प्राथमिक विद्यालय बड़कागांव प्रथम में 71 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांव में प्रभात फेरी के साथ की गई।प्रभात फेरी के उपरांत विद्यालय के प्रधानाध्यापक ,ग्राम प्रधान ,बीडीसी मेंबर व अन्य स्थानीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। विद्यालय के अध्यापक अध्यापिका द्वारा गणतंत्र दिवस के इतिहास उसके बारे में बच्चों को परिचित कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत सांस्कृतिक गीत आदि पर मनमोहक प्रस्तुति की गई।बच्चों के प्रोत्साहन हेतु कार्यक्रम उपरांत पुरस्कार वितरित किया गया।
